हमारे सम्बन्ध में -


वैदिक धर्म संस्थान
मेरठ (उत्तरप्रदेश) भारत
धर्म प्रेमी सज्जनो!
              सादर नमस्ते।

आपको यह जानकर हर्ष होगा कि परमेश्वर की कृपा से सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य श्री डॉ० वेदप्रकाश आर्य द्वारा स्थापित ‘वैदिक धर्म संस्थान, मेरठ’ महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वारा दिखाये मार्ग पर चलता हुआ निरन्तर उन्नति की ओर अग्रसर है। हमने इस संस्थान को मात्र एक पुस्तक ‘ईश्वर उपासनाः क्यों और कैसे?’ से प्रारम्भ किया, किन्तु अब तक ३० पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा अनेक पुस्तकें अतिशीघ्र् ही प्रकाशित होने वाली हैं। संस्थान के आयुर्वेद अनुसन्धान केन्द्र में २८ औषधियों का अनुसन्धान किया गया है, जिनसे अब तक सहस्रों व्यक्ति स्वास्थ्य-लाभ प्राप्त कर चुके हैं। सभी सुहृद पाठकों ने डॉ० वेदप्रकाश आर्य के साहित्य की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की है। वैदिक धर्म संस्थान, मेरठ की इस उन्नति में आपके अमूल्य योगदान के लिए हम आपके हृदय से आभारी हैं। वैदिक धर्म संस्थान, मेरठ द्वारा प्रकाशित तथा डॉ० वेदप्रकाश आर्य द्वारा विरचित साहित्य की सूची इस प्रकार है--


१. ईश्वर-उपासनाः क्यों और कैसे? १६. भक्ति-चालीसा [काव्य]
२. ईश्वर-उपासना-विधि १७. वेद-चालीसा [काव्य]
३. पंचमहायज्ञ १८. दयानन्द-चालीसा [काव्य]
४. विद्यार्थी-जीवन १९. राम-चालीसा [काव्य]
५. जीवन-दर्शन [काव्य] . कृष्ण-चालीसा [काव्य]
६. सूर्योदय [काव्य] २१.शिव-चालीसा [काव्य]
७. भारत-दुर्दशा [काव्य] २२. हनुमान-चालीसा [काव्य]
८. महर्षि दयानन्द, आर्य समाज और हम २३. दयानन्द-महिमा [काव्य]
९. भारतवर्ष की दुर्दशा और हमारा कर्तव्य २४. आर्यसमाज-महिमा [काव्य]
. प्राणायाम २५. पंचयज्ञ-महिमा [काव्य]
११. स्वास्थ्य के शत्रु २६. जीवन का उद्देश्य [काव्य]
१२. भारतवर्षोन्नति कैसे हो ?२७. महर्षि दयानन्द
१३. ओ३म्-चालीसा [काव्य] २८. दुःखों से मुक्ति
१४. ईश्वर-चालीसा [काव्य] २९. वेद-वाणी
१५. यज्ञ-चालीसा [काव्य] . राष्ट्र-रक्षा कैसे करें?

इनके अतिरिक्त ओ३म् के ध्वज अत्यन्त सुन्दर रूप में तैयार कराये गए हैं। घर-घर में वेद-ज्ञान पहुँचाने के लिए ईश्वर-भक्ति सम्बन्धी अनेक वेद-मन्त्रों को बहुत सुन्दर रूप में डॉ० वेदप्रकाश आर्य द्वारा किये गये काव्य-रूपान्तरण तथा शब्दार्थ सहित प्रकाशित किया गया है। ‘वैदिक धर्म संस्थान, मेरठ’ की ओर से डॉ० वेदप्रकाश आर्य के सान्निध्य में स्वदेश में अब तक अनेक स्थानों पर निःशुल्क ईश्वर-उपासना, योग साधना एवं आयुर्वेद चिकित्सा-शिविर आयोजित किये जा चुके हैं तथा भविषय में भी आयोजित किये जाते रहेंगे।

- आपका शुभाकांक्षी,

डॉ० श्वेतांक आर्य
मन्त्री     
वैदिक धर्म संस्थान
वेद-मन्दिर, एन. एच.-१७
पल्लवपुरम-२, मेरठ (उत्तरप्रदेश) भारत
दूरभाषः- 9456295544, ईमेलः- info@vedikdharamsansthan.in