
३१. शंका-समाधान
[आकार-२३X३६,पृश्ठ-६४, मूल्य-४॰ रूपये]
लेखक-डॉ० वेदप्रकाश
आचार्य श्री डॉ० वेदप्रकाश ने “शंका-समाधान ” पुस्तक में वैदिक सन्ध्या-हवन की विधि के सम्बन्ध में उत्पन्न अनेक शंकाओं का तर्क और प्रमाण के आधार पर सुन्दर समाधान किया है। कुछ आर्य लेखकों ने महर्शि दयानन्द सरस्वती द्वारा लिखी गयी सन्ध्या-हवन की विधी में स्वेच्छानुसार परिवर्तन कर दिये, जिसके कारण आर्यसमाज में सन्ध्या-हवन की अनेक विधिया प्रचलित हो गईं हैं।
आचार्य श्री डॉ० वेदप्रकाश ने महर्शि दयानन्द सरस्वती के ग्रन्थों तथा अन्य वैदिक ग्रन्थों के प्रमाणों तथा वैज्ञानिक तर्कों के आधार पर सन्ध्या-हवन सम्बन्धी प्रायः सभी शंकाओं का समाधान किया है तथा सन्ध्या-हवन की महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वारा प्रतिपादित प्रामाणिक विधि प्रस्तुत की है।