भारतवर्षोन्नति कैसे हो ?
[आकार-२३x३६/१६, पृष्ठ- ४६४, मूल्य-३०० रूपये]
भारतवर्ष की सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और अर्थिक दुर्दशा को देखकर प्रायः सभी भारतवासी दुःख की आहें भरते भरते हैं, परन्तु सुप्रसिद्ध आर्य विद्वान् डॉ० वेदप्रकाश आर्य उन लोगो मे से नहीं है, जो यही कहते रहते हैं कि ‘हम क्या कर सकते हैं?’ आपने ‘भारतवर्षोन्नति कैसे हो ?’ पुस्तक लिखकर सच्चे देशभक्त लेखक का धर्म पूरा किया है, जिसमे देश की वर्तमान दुर्दशा को यथार्थरूप् में प्रस्तुत करके, देश की सब भाँति उन्नति के उपाय भी बताए हैं। पुस्तक में छः अध्याय हैं - १. भारतवर्ष का गौरवपूर्ण अतीत; २. भारतवर्ष की अवनति के कारण; ३. भारतवर्ष की सामाजिक उन्नति कैसे हो ?, ४. भारतवर्ष की धर्मिक उन्नति कैसे हो ?; ५. भारतवर्ष की राजनीतिक उन्नति कैसे हो ? और ६. भारतवर्ष की आर्थिक उन्नति कैसे हो?, हमें पूर्ण विश्वास है कि यह पुस्तक देश में एक नयी क्रान्ति उत्पन्न कर देगी। राष्ट्र की उन्नति हेतु ‘भारतवर्षोन्नति कैसे हो ?’ यह पुस्तक आज भारतवर्ष के राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, केन्द्रीय मन्त्रियों सभी प्रमुख उद्योगपतियो, सुप्रसिद्ध संन्यासियों और विद्वानों के पास विद्यमान है। ‘भारतवर्षोन्नति कैसे हो ?’ की साजसज्जा एवं मुद्रण अत्यन्त सुन्दर हैं तथा गत्ते की पक्की जिल्द है।