प्राणायाम
[आकार-२३x३६/१६, पृष्ठ-१०८, मूल्य-५० रूपये]
मानव-शरीर को स्वास्थ और सुन्दर रखने के लिए वैदिक ऋषियों ने प्राणायाम-क्रिया का अविष्कार किया था, जो आज तक यथावत् प्रचलित है। प्राणायाम एवं योग-साधना में सिद्धि प्राप्त सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान् डॉ० वेदप्रकाश आर्य ने वैदिक प्रमाणों तथा स्वानुभव के आधार पर प्राणायाम नामक पुस्तक की रचना की है। इस पुस्तक में प्राणायाम सम्बन्धी सम्पूर्ण ज्ञान को अत्यन्त सरल, रोचक, प्रामाणिक और वैज्ञानिक रूप् में प्रस्तुत किया गया है। इस पुस्तक के स्वाध्याय से आप प्राणायाम का सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त करके सरलता और सफलता पूर्वक प्राणायाम कर सकते हैं तथा योग-साधना द्वारा परमेश्वर का ध्यान करते हुए आत्मानन्द और मोक्षानन्द को प्राप्त कर सकते हैं।