
महर्षि दयानन्द
[आकार-२०x३०/१६, पृष्ठ-१४४, मूल्य- ८० रूपये]
अचार्य डॉ० वेदप्रकाश ने ‘महर्षि दयानन्द’ नामक पुस्तक में महर्षि दयानन्द के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व को अत्यन्त सरल, सुन्दर और प्रामाणिक रूप में लिखा है। इस पुस्तक को पढ़ने से पाठक को महर्षि दयानन्द के जीवन की प्रमुख घटनाओं, चारित्रिक विशेषताओं, उनके महान् कार्यों और ग्रन्थों का सम्पूर्ण ज्ञान हो जाता है। यह पुस्तक पाठकों को ईश्वर-उपासक, सदाचारी, देशप्रेमी और विश्व-हितैषी बनाकर पवित्र जीवन जीने की सत्प्रेरणा प्रदान करती है।